Inspirational Story in Hindi

Inspirational Story in Hindi
Inspirational Story in Hindi

आठवीं फैल लेकिन 21 साल की उम्र में हैकिंग कंपनी CEO, और करोड़ों का व्यापार..! आठवीं फैल लेकिन 21 साल की उम्र में हैकिंग कंपनी CEO, और करोड़ों का व्यापार..!

Inspirational Story in Hindi 2021
Inspirational Story in Hindi 2021

Contents

Inspirational Story in Hindi 2021

परिचय (Introduction)

हमारे समाज के कई लोगों ने पढ़ाई में असफल होने के बावजूद भी ऐसी सफलता हासिल करके दिखाइए है। जो औरों के लिए एक मिसाल है।

उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि कुछ बड़ा और अनोखा करने के लिए किसी बड़े डिग्री की ही जरूरत नहीं होती है। यदि ऊंची सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कोई भी शख्स इस दुनिया का कठिन से कठिन काम करने में अवश्य सफल होगा।

आज हम आपको एक ऐसे शख्स कहानी को लेकर है जिन्होंने आठवीं कक्षा में फेल होने के बावजूद भी महज 22 साल की उम्र में करोड़ों का कारोबार खड़ा किया। इतना ही नहीं आज इस शख्स के इशारे पर सीबीआई (CBI), रिलायंस (Reliance) और अमूल (Amul) जैसी दिग्गज Organizations काम करती है।

मात्र 23 साल की उम्र के त्रिशनीत अरोड़ा (Trishneet Arora) का नाम दुनिया के जाने – माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। तथा करोड़ों का ब्यापार करने वाली साइबर सिक्योरिटी फॉर्म के ‘CEO’ हैं।

रुचि (Interest)

लुधियाना के एक मिडिल क्लास फैमिली में पले अरोड़ा को बचपन से ही पढ़ाई में कम और कंप्यूटर में ज्यादा दिलचस्पी थी। और पूरे दिन कंप्यूटर में हैकिंग सीखने की वजह से उनकी बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं हो पाती थीं।

जिससे वजह से वह आठवीं क्लास में फेल हो गये। रिजल्ट आने के बाद माता-पिता और दोस्तों के बीच उपहास का पात्र (Laughing stock) बने। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कंप्यूटर में अपनी रुचि बरकरार रखते हुए, रेगुलर पढ़ाई छोड़ कर 12th क्लास तक निजी शिक्षण संस्थाओं से पढ़ाई करने का फैसला किया।

फैसला (Decision)

त्रिशनीत ने फैसला लिया कि वह कंप्यूटर में ही अपना भविष्य निश्चित करेंगे। और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन – रात नई – नई जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया।

शुरुआत में इन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा था लेकिन उन्होंने हैकिंग में अपनी पकड़ को मजबूत बनाते हुए यह साबित (Proof) कर दिया कि कैसे आप की कंपनियों का डाटा चुराया जा रहा है और वर्तमान में हैकिंग के क्या तरीके का इस्तमाल किए जा रहे हैं।

फिर धीरे – धीरे इनके काम को सराहना मिलनी शुरू हो गई और हैकिंग की दुनिया में इनका नाम जाने जाना लगा। और फिर उन्होंने महज 21 साल की उम्र में ही एक साइबर सिक्योरिटी फॉर्म – TAC Security Solutions” की आधारशिला रखी।

उपलब्धियां (Achievements)

अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इतनी प्रसिद्धि हासिल की कर चुके है कि आज वह रिलायंस, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस और अमूल जैसी दिग्गज कंपनियों को सर्विस दे रहे हैं।

इतना ही नहीं आज उन्होंने Hacking से संबंधित काफी प्रसिद पुस्तकें भी लिखी है। जैसे – Hacking Talk with Trishneet Arora, The Hacking Era, Hacking with Smart Phone etc.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज़ उनकी कंपनी TAC, दुनिया भर के 50 फॉर्चून और 500 से ज्यादा कंपनियों को अपना क्लाइंट बना चुकी है।

दुबई और UK में भी इनके वर्चुअल ऑफिस हैं और अब इनकी नजर अपने बिजनेस को USA ले जाने की है। आने वाले कुछ ही दिनों में उनका लक्ष्य कंपनी का टर्नओवर 2000 करोड़ तक पहुंचाना है।

साल 2013 में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इन्हें सम्मानित किया और साल 2014 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा गणतंत्र दिवस पर इन्हें स्टेट ऑफ आइकन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संदेश (Massage)

जिस उम्र में बच्चे अपनी जिंदगी के लक्ष्य को निर्धारित करने को लेकर सोचते रहते हैं, उस उम्र में त्रिशनीत ने करोड़ों रुपयों की कंपनियां खड़ा कार नाम कमाया है।

और सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह लड़का इतना कुछ कर पाया सिर्फ अपनी सेल्फ स्टडी और इंटरनेट से प्राप्त जानकारियों की बदौलत।

उनका मानना है कि स्कूली पढ़ाई को उतना ही महत्व दीजिए – जितना जरूरी है। यह जीवन का हिस्सा है लेकिन पूरा जीवन नहीं।

अपने पैशन को ही अपनी ताकत बनाओ। और पूरी इमानदारी और जुनून से अपने सपनों को हासिल करने में लग जाओ।

वह कहते हैं ना कि

वक्त भी झुक कर रहेगा तो कदम बढ़ा कर तो देख.

सफलता मिलकर रहेगी बस तू एक जुनून जगा कर तो देख..!!

दोस्तों हमें उम्मीद है कि यह कहानी आपको काफी पसंद आई होगी। अगर आपको अन्य कहानियां पढ़नी है और जानना है कि लोग अपनी सफलता के लिए क्या-क्या करते हैं और वह जीवन में कभी हार नहीं मानते। तो आप इस ब्लॉग www.himanshuagrawal24.com पर ज़रूर विजिट करें। जिसमें आपको बहुत ही शानदार कहानियां और जरूरी जानकारियाँ मिलेंगी।

हमारी वेबसाइट का उद्देश्य अनुसंधान के आधार (On the Basis of Research) पर उच्च-गुणवत्ता की सामग्री (High-Quality Content) और सटीक ज्ञान (Accurate Knowledge) प्रदान करना है। जो विशेष विषय के बारे में गहन ज्ञान (Deep Knowledge) को विकसित करने में मदद करता है।

Research + Quality + Accurate Knowledge = My Website :- https://himanshuagrawal24.com/

धन्यवाद.!

जय हिंद जय भारत..!!

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here